{"_id":"665f8b166d6e6a45df07d194","slug":"ward-boy-caught-stealing-injections-and-medicines-in-bag-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119921-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी से थैले में इंजेक्शन और दवाएं लेकर जाते पकड़ा गया वार्ड बाॅय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी से थैले में इंजेक्शन और दवाएं लेकर जाते पकड़ा गया वार्ड बाॅय
Wed, 05 Jun 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा की चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को सुरक्षा कर्मियाें ने अब वार्ड बॉय को चोरी से दवा लेकर जाते पकड़ लिया। उसके थैले से करीब 60 इंजेक्शन, दवाएं, कफ सिरप मिले हैं। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
शनिवार को अस्पताल के गोदाम से सर्जिकल सामग्री से भरी पिकअप को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा था। करीब पांच लाख रुपये का सामान राजकीय मेडिकल कॉलेज से बाहर जाने के मामले की विभागीय जांच चल रही है। इस प्रकरण के बाद प्राचार्य ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार की सुबह सुरक्षा कर्मियों ने दवा चोरी का एक मामला और पकड़ लिया। रात की ड्यूटी कर घर जाते समय वार्ड बॉय रिजवान का भारी थैला देखकर सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने ट्रामा सेंटर के पास उसे रोक लिया। थैले की तलाशी ली तो उसमें दवाएं, इंजेक्शन आदि मिले हैं। मामले की जानकारी तुरंत ही प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि थैले से उल्टी रोकने के 50, बीकॉम्पलेक्स के दस इंजेक्शन, तीन ग्लूकोज की बोतल, दवा के पत्ते व कफ सिरप आदि मिले हैं। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी गई। साथ ही उसे हटाने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्राचार किया है। अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
-- -- -- -- -- -
आज रिपोर्ट देगी टीम, बयान भी लिए गए
-पिकअप में सर्जिकल का सामान चोरी का प्रयास करने के मामले में प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित कर दी थी। बुधवार को तीन दिन पूर्ण होने पर जांच टीम अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को देगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि जांच टीम ने संबंधित के बयान भी दर्ज किए हैं। दूसरी ओर प्राचार्य ने बताया कि कर्मचारियों को पर्चा बनवाने पर ही दवा उपलब्ध कराई जाएगी।