{"_id":"1c4239679a861099f7075e6a1c130c31","slug":"voter-lists-have-been-to-amend-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्टों में संशोधन के लिए लगाए गए कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्टों में संशोधन के लिए लगाए गए कैंप
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 12 Apr 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में संशोधन के लिए रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए गए। यह अलग बात रही कि सार्वजनिक अवकाश के बावजूद काफी कम संख्या में नौकरी पेशा लोग इन शिविरों तक पहुंचे।
रविवार को दोपहर सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज, आर्य महिला इंटर कालेज, एसपी हिंदू इंटर कालेज के पारंपरिक मतदान केंद्र बंद मिले। दरअसल, इन कालेजों में ओसीएफ अप्रेंटिस की प्रतियोगी परीक्षा होने के कारण वहां कैंप नहीं लगाए जा सके। दूसरी ओर, नगरपालिका परिषद के कैंप में बीएलओ की मौजूदगी के बावजूद वहां सन्नाटा पसरा मिला। एडीएम वित्त एवं राजस्व के अनुसार वोटर लिस्ट में मतदाताओं के आधार नंबर लिंक अप करने के उद्देश्य से कैंप लगाए गए। इसके अतिरिक्त शिविरों में नामों में संशोधन और नए नाम जोड़ने आदि कामों के लिए नियत प्रारूप पत्र भरकर जमा कराए गए।