फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Motorcyclist killed after being struck by a vehicle; companion injured

Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 18 Oct 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being struck by a vehicle; companion injured
नि​खिल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी बाइक सवार निखिल सिंह (18) की शुक्रवार रात मझिला गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका दोस्त जितिन घायल हो गया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रामभान सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम निखिल सिंह मुड़िया खास गांव निवासी अपने दोस्त जितिन के साथ खुदागंज से कंबाइन का सामान खरीदने के लिए गया था। वापसी में निगोही मार्ग पर मझिला गांव स्थित स्कूल के पास पहुंचते ही किसी वाहन की टक्कर लगने से निखिल सिंह व उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

निखिल की गंभीर हालत को देख बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रामभान सिंह ने बताया कि निखिल इकलौता बेटा था। उनके पिता राघवेंद्र सिंह व मां गीता देवी, बहन दीपिका और पारुल का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल
सेहरामऊ दक्षिणी। कहेलिया से गौहनिया तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर गांव बेहटी के पास शुक्रवार रात हादसा हो गया। बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार गांव गौरिया निवासी सुखदेव, रिंकू व तिलहर थाना क्षेत्र के गांव डभौरा निवासी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को राजकीय मेडिकल कालेज ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुखदेव और राजीव की गंभीर हालत को देखते उनके परिजन उन्हें बरेली के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
---------------------------
पिकअप की टक्कर से ऑटो चालक समेत तीन जख्मी



कलान। परौर थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा के पास शनिवार दोपहर गोवंशीय पशुओं से भरे पिकअप वाहन की टक्कर लगने से ऑटो चालक गांव जरौरी निवास सिराज खान के अलावा ऑटो में सवार नसीम खान व अयाज खान घायल हो गए। वह ऑटो से धान बेचने के लिए जा रहे थे। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed