{"_id":"6ad3d9ec25883b33dd055232","slug":"ramlila-performance-halted-following-mistreatment-of-actors-president-resigns-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187760-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलाकारों से अभद्रता पर बंद कराया रामलीला मंचन, अध्यक्ष का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलाकारों से अभद्रता पर बंद कराया रामलीला मंचन, अध्यक्ष का इस्तीफा
विज्ञापन
खुदागंज। कस्बे में वर्षों से चली आ रही रामलीला के मंचन के दौरान अव्यवस्था को लेकर मेला कमेटी में नाराजगी सामने आई। शराब के नशे में कुछ लोगों के मंच पर पहुंचकर कलाकारों से अभद्रता और उपद्रव करने के आरोपों के बाद कमेटी ने रामलीला का मंचन अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला किया। नाराज कमेटी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया। बाद में अधिकारियों और कमेटी पदाधिकारियों की बैठक के बाद रामलीला का मंचन दोबारा शुरू करा दिया गया।
मंचन के दौरान शराबी और उपद्रवीतत्व मंच पर पहुंचकर कलाकारों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और प्रशासनिक कर्मचारी उपद्रव रोकने में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे थे।
अव्यवस्था से नाराज मेला कमेटी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद कमेटी पदाधिकारियों ने बैठक कर उन्हें इस्तीफा न देने के लिए समझाया। अधिकारियों और कमेटी सदस्यों की बैठक में तय किया गया कि मेला परिसर में किसी भी कलाकार से अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद रामलीला का विधिवत संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया। संजय गुप्ता ने बताया कि मंचन दोबारा शुरू करा दिया गया है। अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।