{"_id":"6ad3d92debac87a94503b753","slug":"wrestlers-displayed-their-strength-in-the-dangal-wrestling-match-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187742-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान। संवाद
- फोटो : Archive
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। रामलीला मेले में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। अधिकतर मुकाबले बराबरी पर छूटे।
उत्तराखंड के टाइगर पहलवान और नेपाल के थापा पहलवान के बीच 20 मिनट तक कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। दातागंज (बदायूं) के दिव्यांग पहलवान और हाथरस के शोभित पहलवान के बीच भी कड़ा संघर्ष हुआ, लेकिन दोनों में कोई जीत दर्ज नहीं कर सका।
राजस्थान के रिंकू पहलवान और बरेली के गुल्ला चौधरी के बीच 20 मिनट तक मुकाबला चला, जो बराबरी पर छूटा। राजस्थान के राजू पहलवान और कटरा के मुन्ना पहलवान के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा। आगरा के दीपक पहलवान ने कटरा के तौफीक पहलवान को हराया। वहीं बरेली के हाकिम पहलवान ने राजस्थान के राजू पहलवान को शिकस्त दी।
विज्ञापन
शाम तक चले दंगल में पहलवानों के जोरदार मुकाबलों का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर, मुकेश सिंह के अलावा मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।