{"_id":"621d2287787bb31a0763b0df","slug":"volunteers-presented-colorful-programs-shahjahanpur-news-bly476908784","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस छात्र इकाई के शिविर का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एनएसएस छात्र इकाई के शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन
एसएस कॉलेज की एनएसएस इकाई के शिविर में कविता प्रस्तुत करती स्वयंसेविका
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम छात्र इकाई के सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवक तस्लीम व सचिन द्वारा वाणी वंदना तथा शोएब की नात शरीफ के साथ हुई। इसके बाद तस्लीम, फहद, करण ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। ललित हरि मिश्रा ने सातों दिनों की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। आंजनेय मिश्रा ने गजल, अपूर्व मिश्रा, करन सिंह, अनमोल मिश्रा, अजय राठौर, शिवेंद्र मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किए। मंगलमणि मिश्रा, अर्पित वत्स और वैभव त्रिपाठी ने कविता पढ़ी।
आकिब, हिमांशु, फहद, प्रदीप, दिलीप ने एनएसएस से जुड़े अपने विचार साझा किए। शिवपूजन सिंह ने मिमिक्री करके सभी का मनोरंजन किया। बेस्ट वॉलिंटियर शिवपूजन सिंह, एक्टिव वॉलिंटियर प्रदीप कुमार तथा दिलीप सिंह यादव को पुरस्कृत किया। भाषण और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं एवं भोजन बनाने वाली टीम को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने छात्र-छात्राओं को उनके सफल जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद शोएब, एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. शबाना साजिद, डॉ. सैयद सुहैल अख्तर नकवी, डॉ. मोहम्मद आसिफ खान, डॉ. इमरान खान आदि मौजूद रहे।
छात्राओं ने प्रस्तुत की लघु नाटिका
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज की एनएसएस इकाई के शिविर का समापन हो गया। आयुष मिश्रा, संध्या शर्मा, सचिन, नेहा नाज, स्तुति रस्तोगी, आदित्य मिश्रा आदि ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। आदित्य मिश्रा ने गिटार वाद्य यंत्र के साथ भजन और लोकगीत सुनाया। रचिन ने प्रहसन प्रस्तुत करके सभी लोगों का मन मोह लिया।
यशस्वी राजानी, ज्योति अवस्थी, अभिषेक सिंह, वैभव गुप्ता आदि ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार मंच पर साझा किया। मुख्य अतिथि देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक केशव चंद्र मिश्रा व विशिष्ट अतिथि कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की वरिष्ठ आचार्या डॉ. बरखा सक्सेना रहीं। उन्होंने स्वयंसेवियों को उपहार भेंट किए। संवाद