{"_id":"6aa54949e9098d6ccc0715e9","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-on-the-malhpur-hariyapur-connecting-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184426-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मल्हपुर-हरियापुर संपर्क मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मल्हपुर-हरियापुर संपर्क मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
कांट में मल्हपुर-हरियापुर संपर्क मार्ग पर कीचड़। संवाद
कुर्रियाकलां। करीब एक किमी लंबा मल्हपुर-हरियापुर गांव का कच्चा संपर्क मार्ग बारिश में गड्ढे हो जाने से जलभराव से कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गया है। बदहाल हो चुके इस मार्ग पर आए दिन कोई न कोई राहगीर गिरकर घायल हो रहा है।
मल्हपुर गांव के जूनियर स्कूल और इंटर कॉलेज में हरियापुर, कुइया-कटैया, बरेंडा आदि कई गांवों के बच्चे पढ़ते हैं और वह सभी इसी रास्ते से स्कूल-कॉलेज आते-जाते हैं। रास्ते के दोनों ओर छुट्टा पशुओं से खेत की सुरक्षा के लिए किसानों ने कंटीले तार लगा रखे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की साइकिल फिसलने से उनके तार से कटने का खतरा बना रहता है।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप कुमार शुक्ला ने बताया कि रास्ते से निकलने में बच्चों को काफी दिक्कत होती है। हरियापुर निवासी शिवराम और मल्हपुर के संगम दुबे ने रास्ता जल्द ठीक कराने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य कुसुम मिश्रा के अनुसार पिछली कार्ययोजना से मार्ग पर लगभग 500 मीटर खड़ंजा बिछाया गया था और शेष मार्ग का प्रस्ताव नई कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला ने बताया कि त्वरित विकास निधि से मार्ग को पक्का कराने का प्रयास किया जाएगा। संवाद