{"_id":"6a383a71f151ecd2e90ba5eb","slug":"villagers-nabbed-the-robbers-who-were-fleeing-on-a-bike-after-snatching-earrings-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-176857-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कुंडल झपटकर बाइक से भाग रहे लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कुंडल झपटकर बाइक से भाग रहे लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोचा
विज्ञापन
निगोही। सिंधौली क्षेत्र के महमूदापुर गांव की रिश्तेदारी से अपने पति के साथ बाइक से लौट रहीं मोहल्ला रामनगर निवासी कुंवरसेन की पत्नी प्रियंका देवी से रविवार को दोपहर बाइक सवार दो लुटेरे ने सोने का कुंडल झपट लिए और भाग निकले। ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
कुंवरसेन ने पुलिस को बताया कि वह लिपुलेख-भिंड हाईवे से घर लौट रहे थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण वह गिरगिचा मोड़ के मंदिर के पास बाइक रोककर छांव में सुस्ताने बैठ गए। तभी पीछे से बाइक से दो लुटेरे आए। एक बाइक पर ही बैठा रहा और मास्क लगाए था। उसके साथी ने पत्नी के पास जाकर निगोही का रास्ता पूछा। वह रास्ता बताने लगीं। इसी बीच एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर पत्नी के कान से सोने का एक कुंडल झपट लिया और दोनों बाइक से भागने लगे।
महिला की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर ग्रामीणों ने अपनी बाइकों से पीछा कर नहर की पटरी पर भागते लुटेरों को ढकिया तिवारी गांव से पहले पकड़ लिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए बाइक सवारों से पूछताछ की जा रही है।