{"_id":"6a89e50fca9b77c8ce088a34","slug":"village-head-accused-of-beating-up-employment-assistant-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1011-182405-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रधान पर रोजगार सेवक को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रधान पर रोजगार सेवक को पीटने का आरोप
विज्ञापन
कांट। मीर वैशपुर गांव के रोजगार सेवक रमन पाल ने ग्राम प्रधान जसपाल सिंह पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रमन पाल ने पुलिस को बताया कि वह जियो टैगिंग, शेष श्रमिकों की केवाईसी और पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदाई का कार्य कराने के लिए श्रमिकों के साथ गए थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान ने उनसे और श्रमिक राजपाल से मारपीट की। वहीं, प्रधान जसपाल सिंह ने रोजगार सेवक के आरोपों को निराधार बताया।
उनका कहना है कि रोजगार सेवक मानदेय का भुगतान कराने के लिए श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगा रहा था, जबकि मौके पर कोई काम होता नहीं मिला। उन्होंने रोजगार सेवक को केवल फर्जी हाजिरी लगाने से रोका था। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद