फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Victims' family sitting on dharna in police post due to no action on bullies

दबंगों पर कार्रवाई न होने पर पुलिस चौकी में धरने पर बैठा पीड़ित परिवार

Sat, 09 May 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Victims' family sitting on dharna in police post due to no action on bullies
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला मस्जिदगंज में गाली गलौज का विरोध पर घर में घुसकर परिवार को पीटने के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिवार राजघाट पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गया। इस दौरान उनकी चौकी प्रभारी से नोकझोंक भी हुई। फिर दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला मस्जिदगंज निवासी चंदन मिश्रा की बहन दीपिका मिश्रा तीन मई को घर के बाहर खड़ी थीं। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। दीपिका ने विरोध किया तो रात करीब आठ बजे आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और चंदन, उनके पिता महेश, बहन दीपिका को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि दांतों से चंदन की अंगुली भी चबा ली। मगर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। शुक्रवार को चंदन और उनके परिवार वाले पुलिस चौकी राजघाट पहुंचे तो चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह से कहासुनी हो गई। इससे आक्रोशित परिवार वाले चौकी में ही धरने पर बैठ गए। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस बैकफुट पर आई और दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इस दौरान चंदन का परिवार करीब दो घंटे धरने पर बैठा रहा। हालांकि चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed