फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   victim student family members created ruckus on the highway before the last rites in Shahjahanpur

Shahjahanpur: मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या की धारा लगाने के लिए हाईवे पर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Tue, 15 Jul 2025 01:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

गांव प्रतापपुर गहवरा निवासी बीएलएड के छात्र को ग्रामीण श्रवण ने लात-घूंसों से पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इससे मृतक के परिजन नाराज हैं। 

विज्ञापन
victim student family members created ruckus on the highway before the last rites in Shahjahanpur
ग्रामीणों से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र के गांव गहबरा में छात्र अरविंद कुमार की हत्या के मामले में शव को गंगा तट लेकर जा रहे परिजनों ने बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह जाम लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर पहुंची मदनापुर पुलिस से परिजनों की तीखी नोकझोंक हुई। परिजन आरोपियों पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। करीब 45 मिनट तक हंगामे के बाद थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजन शव को लेकर गंगाघाट के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब दस बजे अंतिम संस्कार करने ढाईघाट जा रहे परिजनों ने बरेली हाईवे पर मालूपुर मोड़ के पास शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीचे उतार लिया और हाईवे किनारे खड़े हो गए। कुछ देर में भाजपा नेता राजेश कश्यप सहित अन्य गांववाले वहां पहुंच गए। वहां मौजूद लोग हाईवे पर जाम लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप मौके पर आ गए। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 'तुम कांवड़ लेने मत जाना... ज्ञान का दीप जलाना', छात्रों को यह गीत सुनाने वाले शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि आश्वासन मिलने के बाद भी हत्या की धारा में मुकदमा बदला नहीं गया है। थाना प्रभारी ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर किसी तरह परिजनों के गुस्से को शांत किया। 

यह है मामला 
रविवार को गांव प्रतापपुर गहवरा निवासी बीएलएड के छात्र अरविंद कुमार की गांव निवासी श्रवण कुमार के बेटे से विवाद हो  गया था। इस दौरान वहां पहुंचे श्रवण ने अरविंद पर लात-घूंसों से हमला कर जमीन पर गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग को लेकर मदनापुर थाने के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed