फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Victim family Then encompass

पीड़ित परिवार ने फिर दिया धरना

Wed, 01 Jul 2015 09:22 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 01 Jul 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
Victim family Then encompass
बेटे की हत्या में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कलक्ट्रेट में अनशन के दौरान मंगलवार की रात महिला पुलिस द्वारा पीटे जाने के बाद कटरा क्षेत्र के गांव पौंकी निवासी मिथिलेश और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने सड़क के किनारे रात बिताने के बाद बुधवार को फिर से कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अपनी मांग दोहराई है।
विज्ञापन

पौंकी निवासी ध्रुवपाल के 22 वर्षीय बड़े बेटे विपिन की गत दस जून को हत्या कर दी गई थी। उसका शव बरेली जिले के फरीदपुर थानांतर्गत गांव तातारपुर में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला था। घरवालों को शक है कि गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग के संदेह में उसकी हत्या कर दी गई। इसी शक के आधार पर मिथिलेश ने गांव के दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पांच दिन पहले पीड़ित परिवार द्वारा कलक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू करने पर कटरा पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया, लेकिन पूछताछ में उन्हें निर्दोष मानते हुए जेल भेजने से गुरेज कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर अड़ीं मृतक विपिन की मां मिथिलेश और परिवार के अन्य सदस्यों को मंगलवार की रात एसडीएम सदर की मौजूदगी में महिला पुलिस ने पीटा और कलक्ट्रेट के बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मिथिलेश और परिवार की अन्य महिलाओं ने रात कचहरी में सड़क के फुटपाथ पर बिताई और बुधवार को सुबह से फिर कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। दिन में जिला अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने पूरे परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मृतक की मां ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पुलिस-प्रशासन के उत्पीड़न की दास्ता बयां करते हुए कहा कि पुलिस पैसे का लालच देकर धरना खत्म करने का दबाव बना रही है।


नगर विधायक खन्ना ने दी सांत्वना
मृतक विपिन के पिता ध्रुवपाल ने बताया कि कलक्ट्रेट गेट पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन खत्म होने के बाद नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने पीड़ित परिवार से पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न के बारे में पूछताछ की। साथ ही सांत्वना देते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस से भरपूर मदद दिलाई जाएगी और घर के किसी सदस्य को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed