Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Varanasi, Ghaziabad and Lucknow in the semifinals

वाराणसी, गाजियाबाद और लखनऊ सेमीफाइनल में

Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Varanasi, Ghaziabad and Lucknow in the semifinals
हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्डकप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट
विज्ञापन

 टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्डकप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें पीएनबी गाजियाबाद, एनईआर वाराणसी और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की टीमों ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मेजबान टाउनहाल की टीम पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। 
पहला क्वार्टर फाइनल मैच पीएनबी गाजियाबाद और गोरखपुर स्टेडियम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने कलात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे पर आक्रमण किए, लेकिन पहला गोल करने का मौका गाजियाबाद के खिलाड़ी खुजूर को मिला। यह गोल मैच के सातवें मिनट में किया गया। 26वें मिनट में इसी खिलाड़ी ने एक और गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर बाद गोरखपुर के खिलाड़ी रंजीत ने गोल करके बढ़त कम की। यह मुकाबला पीएनबी गाजियाबाद ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साई बरेली और एनईआर वाराणसी के बीच हुआ। वाराणसी ने टूर्नामेंट में शानदार खेल की बदौलत सभी मैच जीते हैं। मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर बाद वाराणसी के खिलाड़ी अमित ने गोल कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। मैच के 55वें मिनट में वाराणसी के खिलाड़ी हमीद ने एक और गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और शामली की टीम के बीच हुआ, यह मुकाबला लखनऊ ने शून्य के मुकाबले दो गोल से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का अधिकार हासिल किया। विजेता टीम की ओर से मनी और मनीष ने गोल किए। अंपायरिंग लाल खां, फैसल खां, मो. अनवर और अब्दुल सलीम ने तथा टेक्निकल अंपायरिंग रहबर, अली अरशद और बिलाल ने की। 


आज होंगे सेमीफाइनल मैच
टाउनहाल क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि मंगलवार को अपरान्ह एक बजे से मेजबान टाउनहाल क्लब, एनईआर वाराणसी, पीएनबी गाजियाबाद और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed