फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uttar Pradesh State Senior Major Ranking Badminton Tournament

उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

Sun, 15 Nov 2015 11:03 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 15 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh State Senior Major Ranking Badminton Tournament
उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में लखनऊ के बीबीडी एकेडमी के अलावा बरेली के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। टूर्नामेंट के पुरुष एकल का खिताब भी बरेली के अर्सलान नकवी के नाम रहा। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इस खिताब के प्रबल दावेेदार आजमगढ़ के शिवम् शर्मा को 21-19, 16-21, 21-11 से पराजित कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला एकल वर्ग की ट्रॉफी लखनऊ की रिया मुखर्जी के नाम रही, रिया ने बरेली की ज्योति शर्मा को 21-08 और 21-12 के भारी अंतर से शिकस्त दी। इस तरह बरेली की ज्योति शर्मा रनरअप रहीं। पुरुष युगल का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में भले ही गत वर्ष की चैंपियन जोड़ी ने विजयश्री हासिल की हो, लेकिन खेल प्रेमियों का दिल उनकी प्रतिद्वंदी टीम जीत ले गई। काफी रोमांचक मुकाबले में रविंद्र सिंह (लखनऊ) और शिवम शर्मा (आजमगढ़) की जोड़ी ने चंद्रभूषण त्रिपाठी (महाराजगंज) और कपिल त्रिपाठी (सहारनपुर) की जोड़ी को 21-14, 19-21 और 24-22 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि महिला युगल के फाइनल में लखनऊ की आकांक्षी बालियान तथा रिया मुखर्जी की जोड़ी ने श्रद्धा तिवारी (नार्थ ईस्ट रेलवे) और सोनाली दुबे (लखनऊ) को 21-07 और 21-11 से पराजित कर ट्रॉफी अपनी झोली में डाली। समापन पर मुख्य अतिथि जिला जज इफाकत अली खान, विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सन्नी बख्शी, जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन तथा कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सैयद मोइनुद्दीन मियां ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका चीफ़ रेफरी लखनऊ के कृष्ण गोपाल, आगा शकिर हुसैन,करन श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव, रवि कुमार दीक्षित, अजीत सिंह,दिग्विजय नाथ यादव, इरशाद अहमद, राकेश कुशवाहा, वीएस त्रिवेदी आदि ने निभाई। प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने सभी खिलाडिय़ों, रेफरी तथा अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव निशांत सिन्हा, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. अनवर मसूद, डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. मुर्शिद हुसैन, डॉ. जमील अहमद, शाकिर अली खां, समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। व्यवस्था में महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, जिला सचिव विवेक तुली तथा कोषाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद, डॉ. सुहेल नक़वी, डॉ. मोहम्मद तारिक, डॉ. जीए कादरी, डॉ. अबुल हसनात, डॉ. अरशद ख़ान, डॉ. तारिक ख़ान आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed