फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urs Mubarak: Qawwals presented Kalam in the Mehfil

महफिल में कव्वालों ने कलाम पेश कर मचाई धूम

Tue, 01 Mar 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Urs Mubarak: Qawwals presented Kalam in the Mehfil
मीरानपुर कटरा में महरफ़ल समा में कव्वाली पेश करते राजू मुरली कव्वाल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में खानकाह-ए-हुसैनिया कलीमिया में पांच रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी देकर गुलपोशी व चादरपोशी कर खिराजे अकीदत पेश की। रात में महफिल-ए-समा में कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे स्थित दरगाह पर सुबह फजिर की नमाज के बाद हजरत सैयद मोहम्मद हुसैन उर्फ दूल्हा मियां व हजरत सैयद मसरूर अहमद कलीमी की दरगाह पर अकीदतमंदों ने पहुंचकर हाजिरी दी। दरगाह व आसपास का परिसर गुलाब के फूलों की खुशबू से महक उठा। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए दरगाह के आसपास किसी को रुकने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

खानकाह से भी लगातार लोगों से नियमों का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। इससे पहले रात में मुरली राजू कव्व्वाल ने अपने कलाम पेश किए। कव्वाली सुनने के लिए अकीदतमंद पहुंचे। पीरों मुर्शिद की शान में कव्वाली सुनकर अकीदतमंद झूम उठे। सदर-ए-इंजतजामिया सैयद डॉ. असद अहमद कलीमी ने बताया कि कोविड के मद्देनजर इस बार विशेष इंतजाम किए हैं। उर्स में शरीफ अहमद कलीमी, जुबैर खान, शान मियां, वाजिद कलीमी, मुख्तियार अकेला, सुहेल अहमद, शाहबाज अली उर्फ शालू, शाहनवाज खां, एजाज मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed