फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar in the pathology department of Government Medical College

राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी विभाग में हंगामा

Wed, 14 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में मंगलवार को हंगामा हो गया।अभद्रता से आक्रोशित पैथोलॉजी में तैनात कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन
Uproar in the pathology department of Government Medical College

विस्तार

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में मंगलवार को हंगामा हो गया। एक अप्रेंटिस कर्मी पैथोलॉजी स्टाफ से अपने परिचित का पर्चा पहले कंप्यूटर में फीड कर सैंपल लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर अभद्रता की गई। नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। प्राचार्य ने अप्रेंटिस कर्मचारी को दोबारा हरकत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी लैब में अप्रेंटिस कर्मचारी नीतेश मिश्रा अपने किसी परिचित का पर्चा लेकर आया और तैनात स्टाफ से पहले काम करने के लिए कहने लगा। जब स्टाफ ने भीड़ होने की बात कही तो हंगामा शुरू कर दिया। लैब इंचार्ज जयपाल ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझने लगा। अभद्रता से आक्रोशित पैथोलॉजी में तैनात कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जानकारी जब प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को लगी तो उन्होंने अप्रेंटिस कर्मी और पैथोलॉजी स्टाफ को अपने कार्यालय में बुला लिया। उन्होंने दोनों पक्षों को सुना। गलती अप्रेंटिस कर्मी की मिलने पर उसकी फटकार लगाई। कार्रवाई होते देखकर आरोपी कर्मचारी माफी मांगने लगा।
विज्ञापन

अप्रेंटिसकर्मी और पैथोलॉजी स्टाफ के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की गई। माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ा गया है। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed