{"_id":"657219cf91ea864f5b08ee25","slug":"up-to-20-applications-can-be-made-for-setting-up-industry-in-rural-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-9476-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग की स्थापना के लिए 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग की स्थापना के लिए 20 तक करें आवेदन
Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को उद्योग स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्रामीण और राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से वित्तपोषित कराने के लिए 60 लाख रुपये के पूंजी निवेश के साथ 12 इकाइयां लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में गुड़ खंडसारी, कोल्हू, ऑयल एक्सपेलर, धान मशीन, फ्लोर मिल, आटा चक्की, फर्नीचर, कृषि यंत्र और सेवा उद्योग जैसे टेंट हाउस, शटरिंग, विद्युत यंत्र की मरम्मत आदि की इकाइयों को स्थापित करने के लिए 10 लाख तक की परियोजना स्वीकृत कराकर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसमें सामान्य श्रेणी के पुरुष लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 फीसदी एवं आरक्षित श्रेणी के लाभार्थियों को पांच फीसदी निजी अंश लगाना होगा। बैंक द्वारा दिए जानेे वाले ऋण पर चार फीसदी भुगतान करना होगा। 18 वर्ष से ऊपर एवं 50 वर्ष तक के आयु के बेरोजगार पुरुष, महिला 20 दिसंबर तक ऑनलाइन पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं।