{"_id":"25c6a766df3d49319e18ec0565557812","slug":"union-minister-of-state-for-the-worship-of-lord-parshuram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्यमंत्री ने भगवान परशुराम का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय राज्यमंत्री ने भगवान परशुराम का किया पूजन
जलालाबाद।
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
भगवान परशुराम की जन्मस्थली पहुंचे केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डा. महेश शर्मा का मंदिर समिति के पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर महंत सत्यदेव पांडेय से मंदिर के बारे में विभिन्न जानकारियां लीं। इस मौके पर उनके साथ शहर विधायक सुरेश खन्ना के अलावा कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री से भगवान परशुराम की इस जन्मस्थली को पर्यटक स्थल का दर्जा देकर उसका सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग दोहराई गई। हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई औपचारिक घोषणा नहीं की, लेकिन मंदिर के इतिहास समेत उससे जुड़ी विभिन्न जानकारियां जुटाने की उनकी जिज्ञासा मांग के संबंध में शुभ संकेत माने जा रहे हैं, जबकि पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंत्री इस संबंध में मंत्रालय को निर्देश दे चुके हैं और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व विधायक कोविद सिंह, मनेन्द्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार मंगलम, रमाकांत मिश्र समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।