फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unemployed did not go to work in other districts with low salary

Shahjahanpur News: कम वेतन में गैर जिलों में नौकरी करने नहीं गए बेरोजगार

Fri, 29 Dec 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unemployed did not go to work in other districts with low salary
रोजगार मेले में हिस्सा लेने आए युवा। संवाद
सिंधौली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगाए गए शिविर में 382 बेरोजगारों को विभिन्न कंपनियों ने रोजगार दिया। वहीं कम वेतन पर दूसरे जिलों में नौकरी मिलने पर कई बेरोजगार निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बीडीओ संजीव कुमार फीता काटकर किया। मेले में 13 प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। उन्होंने साक्षात्कार के आधार पर योग्यता अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में 706 बेरोजगार युवक पहुंचे। इनमें से 382 लोगों को रोजगार मिला। ठंड में पहुंचे कई युवक कम वेतन पर दूसरे जिले में नौकरी मिलने की बात पर निराश हो गए। उनका कहना था कि छह से आठ हजार रुपये में गोरखपुर, लखनऊ आदि जिलों में नौकरी करना संभव नहीं है। युवकों का कहना था कि सरकार को आसपास के जिलों या फिर शाहजहांपुर की कंपनियों में नौकरी लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। गांव बबौरी के मोहित ने बताया कि मेले में मौजूद प्रतिनिधियों की शर्त पर नौकरी मिल रही है। इसमें बहुत कम वेतन मिल रहा है। वहीं इसी गांव के सुधीर ने बताया कि उम्मीद थी कि मेले में अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलेगी। मगर कंपनियां बहुत कम सेलरी दे रही है। ऐसे में घर से इतनी दूर नौकरी करने जाना आसान नहीं है। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि जिले के अलावा अन्य जनपदों की कंपनियां मेले में आई थीं। इसमें युवाओं को चयनित किया गया है। यह कंपनी पर निर्भर करता है कि वह कितना वेतन देगी। जिले की कंपनियों में भी लोगों को रोजगार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed