फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Literacy exam today; 7,500 candidates to appear across 586 centers.

Shahjahanpur News: साक्षरता परीक्षा आज, 586 केंद्रों पर 7500 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sun, 20 Sep 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Literacy exam today; 7,500 candidates to appear across 586 centers.
शाहजहांपुर। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों की प्रथम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा रविवार को जिले के 586 परीक्षा केंद्रों पर होगी। जिसमें करीब 7500 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं। जिन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं, वहां के प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक या शिक्षक को निकटतम परीक्षा केंद्र पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सभी विकास खंडों के बीआरसी पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। यहां परीक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की सूचना भी जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षार्थियों की पहचान के लिए आधार, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और राशन कार्ड आदि मान्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed