{"_id":"6aaee3f84e7d2c39e40fe7a0","slug":"aarushi-shatakshi-and-umaima-secured-the-first-position-in-the-competitions-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-185106-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रतियोगिताओं में आरुषि, शताक्षी व उमैमा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रतियोगिताओं में आरुषि, शताक्षी व उमैमा रहीं प्रथम
विज्ञापन
कांट के राजकीय इंटर कॉलेज में विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देते प्रधानाचार्य संजय कुमार। स
कांट। राजकीय इंटर कॉलेज के संगम सभागार में शनिवार को पोस्टर, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं में आरुषि, शताक्षी और उमैमा प्रथम रहीं।
शिक्षक पवन कुमार राजपूत के निर्देशन में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में आरुषि पाल प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और महरीन तृतीय स्थान पर रहीं। संजय सैनी की देखरेख में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शताक्षी त्रिपाठी ने प्रथम, शिव प्रताप सिंह ने द्वितीय और प्रांशु राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में हुई भाषण प्रतियोगिता में उमैमा सिद्दीकी पहले, कहकशां दूसरे और सुरभि तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला और प्रधानाचार्य संजय कुमार मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने प्रमाणपत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में सुरेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सर्वेश कुमार ओर विमल बाबू शामिल रहे। व्यवस्था में शिक्षक आशीष कुमार सिंह, शिशिर दुबे, सर्वेश कुमार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, सोनी आदि का सहयोग रहा। संवाद