फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unconcerned about the rain... Kanwariyas came out with enthusiasm

Shahjahanpur News: बारिश से बेपरवाह... उत्साह से निकले कांवड़िये

Wed, 30 Jul 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Unconcerned about the rain... Kanwariyas came out with enthusiasm
जलालाबाद में कांवड़ियों को भोजन कराते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद
जलालाबाद। बारिश के बावजूद मंगलवार को भी कांवड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। भजनों पर नाचते-गाते और भगवान भोलेनाथ की जय जयकार करते हुए कांवड़ियों के जत्थे गोला गोकर्णनाथ के लिए दिनभर निकलते रहे। कांवड़ियों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद प्रशासन ने मंगलवार को रूट डायवर्जन लागू नहीं किया।
विज्ञापन

सावन के पावन माह में अब दस दिन शेष बचे हैं। इसीलिए गत सप्ताह से गोला जाने वाले कांवड़ियों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से सड़कों का नजारा एक दिन पहले जैसा भगवामय रहा। नजर डालने पर हर तरफ कांवड़ियों के जत्थे दिखते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान नंदी महाराज की प्रतिमा पर सवार होकर निकला एक कांवड़िया सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कई महिलाएं भी गोला तक कांवड़ लेकर गईं।
इस बीच, फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे के कोला मोड़ के पास बने पुलिस बूथ पर पुलिस विभाग की ओर से कांवड़ियों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान वहां पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी और एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने कांवड़ियों को भोजन कराया। इससे पूर्व, सीओ अजय राय ने बाबा भोलेनाथ की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर भंडारा शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर हाईवे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल कश्यप ने भंडारा करके कांवड़ियों को माला पहनाई और उन्हें पटका भेंट किए।
--
शिव महोत्सव में भजनों पर थिरके भक्त

शाहजहांपुर। रामनगर काॅलोनी स्थित बाबा ब्रह्मदेव मंदिर में त्रिदिवसीय श्री शिव महोत्सव के दूसरे दिन शिव संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर भजन गायक दिनेश गोगिया ने समा बांध दिया। उन्होंने भोले की नगरिया तू देख बबुआ व डमरू बोल रहा है भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। आशु मिश्रा ने डम-डम शिव का डमरू बजे और शिव विवाह की कथा सुनाई। डॉ. विकास खुराना ने शिव दर्शन पर कहा कि सगुण व निर्गुण का भेद केवल आयाम का है। श्रीकृष्ण मंदिर के प्रधान लाजपत बतरा, कृष्ण गोपाल बिन्नू, विशाल अरोड़ा, नरेश अरोड़ा, विशाल तनेजा आदि मौजूद रहे। संवाद
--

कांवड़ यात्रा का सवागत

शाहजहांपुर। भाजपा पार्षद जगदीश सिंह कुशवाहा ने कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। कांवड़ियाें पर फूल बरसाए गए। जगदीश कुशवाहा ने कांवड़ियाें के तिलक लगाया। संवाद
0000
पूरे विश्व में भक्ति-ज्ञान का संदेश प्रसारित करने वाले दूत हैं नारद मुनि



शाहजहांपुर। जीआईसी स्थित खेल मैदान पर श्री स्कंद शिव महापुराण कथा में तीसरे दिन नारद संवाद की दिव्य कथा का वर्णन किया गया। इस बीच भजनों की रसधारा पर महिलाएं थिरकने लगीं।



काशी से आए संत प्रशांत प्रभु महाराज ने कहा कि नारद मुनि न केवल देवताओं के दूत हैं, अपितु पूरे विश्व में भक्ति, ज्ञान और सत्य का संदेश प्रसारित करने वाले सनातन संस्कृति के अमर प्रतीक हैं। उनकी वाणी में जहां ज्ञान की गंभीरता थी। वहीं कथा में भक्तिरस की मधुरता भी घुली हुई थी।




इससे पहले कथा का शुभारंभ हरिशरण वाजपेयी और उनकी पत्नी सीमा वाजपेयी ने विधिवत व्यास पीठ पूजन कर किया। बनारस से आए आचार्य विवेकानंद शास्त्री व आचार्य कार्तिकेय द्विवेदी ने मंत्रोच्चार किया।

जलालाबाद में कांवड़ियों को भोजन कराते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद

जलालाबाद में कांवड़ियों को भोजन कराते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद

जलालाबाद में कांवड़ियों को भोजन कराते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद

जलालाबाद में कांवड़ियों को भोजन कराते एसपी राजेश द्विवेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed