फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wave of devotional songs swept through the Ganesh Mahotsav at Khirnibagh in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: खिरनीबाग में गणेश महोत्सव में बही भजनों की बयार, भक्ति में झूम उठे श्रद्धालु

Sat, 19 Sep 2026 12:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 12:46 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शुक्रवार को गणेश महोत्सव मनाया गया। महाराष्ट्र मराठा मंडल ने खिरनीबाग में भगवान गणेश की पूजा की। कथाव्यास प्रवीण दीक्षित ने राम जन्म की कथा सुनाई, जिस पर श्रद्धालु भजनों पर झूमे। भोग लगाकर आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।

विज्ञापन
wave of devotional songs swept through the Ganesh Mahotsav at Khirnibagh in Shahjahanpur
भजनों पर झूमे भक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। खिरनीबाग में राम कथा के दौरान कथावाचक ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। इस बीच श्रद्धालु भजनों की रसधारा पर झूम उठे। अंत में भोग लगाकर आरती की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन




बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए पांडाल में शुक्रवार की रात भगवान गणेश की स्तुति की गई। इसके बाद भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। इस बीच रामकथा में कथाव्यास आचार्य प्रवीण दीक्षित जी ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई। श्रीराम जन्म की खुशी में भजनों पर श्रद्धालु थिरक उठे। 
विज्ञापन


कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम को धरती पर अवतरित होने के कई दिव्य कारण थे। धर्म की स्थापना और रावण का वध प्रमुख वजह थी। कथा में आरती-पूजन नीरज बाजपेई व सुदामा शिंदे ने किया। इस मौके पर अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षत्रिय धर्मशाला में गणपति की पूजा-अर्चना
चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में सजे चौक के राजा के पंडाल में शुक्रवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। संजय वर्मा, युवराज वर्मा और सक्षम वर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed