फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   unable to find her daughter father tries to self immolate

बेटी की बरामदगी न होने पर आत्मदाह की कोशिश

Mon, 05 Feb 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
unable to find her daughter father tries to self immolate
बेटी की बरामदगी की गुहार लगाकर थक चुका पीड़ित पिता सोमवार दोपहर 12:30 बजे आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंच गया। कलक्ट्रेट में मौजूद खुफिया पुलिस ने सदर पुलिस को सूचना दे दी। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल भरी प्लास्टिक की बोतल व एक माचिस बरामद की। पीड़ित को जल्द बेटी की बरामदगी का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव संतोषपुर वांगर निवासी आशाराम की बेटी का मई 2017 में अपहरण हो गया था। इस मामले में उसने 20 मई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर उसने थाने से लेकर जिले के उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित पिता ने कुछ दिन पहले बेटी की बरामदगी नहीं किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पुलिस और अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुका पीड़ित सोमवार को एक बोतल में पेट्रोल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा और आत्मदाह की चेतावनी देने लगा। इसी बीच पुलिस के खुफिया विभाग की टीम ने सदर बाजार कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी बेटी की जल्द से जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी जेल जा चुका है लेकिन पीड़ित की बेटी की बरामदगी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


लड़की नहीं मिलीं तो होगा निलबंन
एसपी केबी सिंह ने आत्मदाह की जानकारी मिलने पर कटरा एसओ धनंजय सिंह व मामले के विवेचना दरोगा से मामले में जानकारी कर हिदायत दी कि यदि अपर्ह्ता तीन दिन के अंदर नहीं मिली तो दोनों को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed