फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two-year-old child dies after being hit by a bike in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर लगने से दो साल के बच्चे की मौत, गुस्साए परिजन ने रोड किया जाम

Sun, 09 Aug 2026 03:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 09 Aug 2026 03:52 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला अजीजगंज में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ है। घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम बच्चे को बाइक से टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम के बाद गुस्साए परिजन ने सड़क पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Two-year-old child dies after being hit by a bike in Shahjahanpur
मृतक के परिजन ने रोड किया जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में रजनीश के पुत्र कार्तिक (उम्र दो वर्ष) को बाइक सवार से टक्कर लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन ने रविवार को बाइक सवार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


ऑटो चालक रजनीश का पुत्र कार्तिक शनिवार की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवक से उसे टक्कर लग गई। बाइक की टक्कर लगते ही कार्तिक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बाइक सवार को पकड़ लिया। परिजन कार्तिक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। देर रात बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गर्रा पुल पर लगाया जाम 
रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर निकले परिजन ने गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे सड़क का यातायात थम गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिजन आरोपी पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed