Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two rape convicts sentenced to 20 years imprisonment each

Shahjahanpur News: दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 वर्ष की कैद

Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two rape convicts sentenced to 20 years imprisonment each
शाहजहांपुर। जलालाबाद में दुष्कर्म के बाद किशोरी ने बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अदालत ने इस मामले में दो दोषियों को 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 21 जून 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि नौ महीने पहले शाम छह बजे उनकी 16-17 वर्ष की बेटी खेत पर शौच के लिए गई थी। गन्ने के खेत में रामू और नरवीर ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो उन लोगों ने सीने पर तमंचा रख दिया और धमकाया कि किसी को बताने पर उसके भाई और पिता को जान से मार देंगे। उसके ऊपर तेजाब डाल देंगे।
विज्ञापन

बेटी ने घर में कोई बात नहीं बताई। बेटी के गर्भ ठहर गया। उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बेटी के गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद बेटी ने उन लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया। दस जून 2019 को पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुदीप कुमार जायसवाल ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषी रामू और नरवीर को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कारावास
शाहजहांपुर। दस वर्षीय बालक से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने छह अप्रैल 2018 को तहरीर दी थी कि उसके दस वर्षीय बेटे पर एक नाबालिग बुरी नीयत रखता था। 25 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग उसके बेटे को बाइक पर बैठाकर शाहजहांपुर रोड पर खन्नौत नदी के पुल के पार खंती में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। घर में बताने पर उसे व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
डर के कारण बच्चे ने घर में कुछ नहीं बताया। जब पिता दिल्ली से लौटकर घर आया तो उसने सारी आपबीती बताई। पुलिस ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। किशोर न्याय बोर्ड के एक जुलाई 2022 को दिए गए आदेश के मुताबिक घटना की तिथि को उसकी आयु 16 वर्ष तीन माह पाई गई और उसे किशोर अपचारी घोषित किया गया।
किशोर न्यायालय ने उसकी आयु 16-18 वर्ष के मध्य पाए जाने और किशोर अपचारी को अपराध की प्रकृति के विषय में पूर्ण ज्ञान होने के आधार पर उसके मामले का विचारण वयस्क की भांति करने के लिए 15 नवंबर 2022 को अपने आदेश के माध्यम से यह पत्रावली फिर से न्यायालय में भेजी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुदीप कुमार जायसवाल ने किशोर अपचारी को पॉक्सो अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। संवाद
--
घर में घुसकर नाबालिग को दबोचने में चार वर्ष का कारावास
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 17 दिसंबर 2018 को पुलिस को तहरीर दी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी रात में घर में सोई हुई थी। उसे अचानक आहट हुई तो वह उठ गए। उन्होंने देखा कि मानवीर दीवार फांदकर घर में घुस आया और उनकी बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया।

इस पर उन्होंने दरवाजे को बाहर से बंद कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मानवीर को पकड़कर ले गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और मानवीर के खिलाफ आरोपपत्र अदालत भेजा। अदालत में मुकदमा चलने के दौरान गवाहों के बयानात और साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनोज कुमार सिद्धू ने मानवीर को चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed