फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two people died due to uncontrolled tractor-trolley overturning in Shahjahanpur

Shahjahanpur: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से 15 फुट नीचे गिरी, फर्रुखाबाद के दो युवकों की मौत

Sat, 27 Jan 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक जलालाबाद मंडी में आलू बेचकर वापस फर्रुखाबाद जा रहे थे। 

विज्ञापन
two people died due to uncontrolled tractor-trolley overturning in Shahjahanpur
नीरज और नरवीर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी से आलू की बिक्री कर लौटते समय अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली कोला से मिर्जापुर मार्ग पर कोलाघाट पुल से पहले गांव रैपुरा की पुलिया के पास करीब 15 फुट गहराई में पलट गई। हादसे में फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के गांव चपरा निवासी ट्रैक्टर चालक नरवीर (27) व उनके सहयोगी नीरज (38) की मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को नरवीर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लादकर उसे बेचने जलालाबाद मंडी आए थे। नरवीर अपने साथ गांव के नीरज को सहयोग के लिए लेकर आए थे। जलालाबाद में आलू की मंडी रात में संचालित होती है। इस कारण यह दोनों शाम को मंडी पहुंचे और बिक्री के बाद रात करीब नौ बजे घर को चल दिए। बताते हैं कि रैपुरा पुलिया के पास कोहरे के कारण ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण ट्रैक्टर उछलकर अनियंत्रित होकर रोड साइड पटरी पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


किनारे की मिट्टी धंसने से वह पुलिया के पास खाई में जा गिरा। कुछ देर बाद वहां से निकले डायल 112 के सिपाहियों को हादसे की जानकारी हुई। उनके बताने पर इंस्पेक्टर हरिपाल सिंह बालियान पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। नरवीर ट्रैक्टर के नीचे दबा था। नीरज कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
नरवीर पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी गीता देवी के अलावा दो बेटा व दो बेटियां हैं। नीरज के घर में पत्नी माला देवी के अलावा पांच बेटियां व तीन बेटे हैं। नीरज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे की खबर मिलने के बाद से दोनों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों के अनुसार, उनका गांव आधा फर्रुखाबाद व आधा शाहजहांपुर में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed