{"_id":"5ee512268ebc3e433121d8e7","slug":"two-more-corona-positives-including-city-women-found-in-danger-shahjahanpur-news-bly4090994124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में शहर वाले, महिला समेत दो और कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में शहर वाले, महिला समेत दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
शहर में खतरा और बढ़ा.. महिला समेत दो कोरोना पॉजिटिव मिले
महिला मोहल्ला दिलाजाक की और युवक मदरा खेल का रहने वाला, स्वास्थ्य विभाग ने सील करने की कार्रवाई शुरू की
जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 62 हुई, 21 हो चुके हैं ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहरवासियों के लिए कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खास बात यह है कि संक्रमित मिलीं पेशकार की पत्नी की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। संक्रमित मिला युवक मुंबई से लौटा है। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से परिजन और मोहल्ले वाले दहशत में हैं। बगैर ट्रेवल हिस्ट्री के महिला के पॉजिटिव पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ गई है।
संक्रमित मिलीं करीब 54 वर्षीय महिला शहर के दिलाजाक मोहल्ले की रहने वाली हैं। उनके पति सिविल कोर्ट में पेशकार हैं। परिजन के मुताबिक महिला, उनके पति और दोनों बच्चे घर में रहते हैं। सीने में दर्द की शिकायत होने पर उनका शहर के एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। डॉक्टर की सलाह पर 11 जून को महिला को जिला अस्पताल में दिखाया गया। वहां उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजन दंग रह गए। परिजन के मुताबिक संक्रमण काल के दौरान महिला का कहीं आना जाना नहीं हुआ। इधर, 40 वर्षीय युवक शहर के मदरा खेल मोहल्ला निवासी है। वह मुंबई में काम करता था। लॉकडाउन लगने पर वह मुंबई में फंस गया था। वह 11 जून को घर लौटा। उसी दिन उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। शनिवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो परिवार में खलबली मच गई। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने का पता चलने पर संबंधित थाने की पुलिस मोहल्ले में जा पहुंची और लोगों से घरों के अंदर करना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी इलाके में पहुंच गईं।
वर्जन
शहर में एक महिला सहित दो लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ