{"_id":"672e7a58ac361637fa0a8075","slug":"two-children-suspected-of-diphtheria-found-admitted-to-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-130808-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डिप्थीरिया संदिग्ध दो बच्चे मिले, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डिप्थीरिया संदिग्ध दो बच्चे मिले, अस्पताल में भर्ती
Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट और जलालाबााद में दो बच्चों में डिप्थीरिया जैसे लक्षण मिले हैं। उनकी जांच लखनऊ के लिए भेजी गई। बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती करने के उपरांत उपचार शुरू कर दिया है।
एक सप्ताह पहले कांट के एक गांव की सात साल की बच्ची और जलालाबाद के गांव की 12 साल की बालिका को बुखार आया था। परिजनों ने क्लीनिक पर दिखाया। वहां से लाभ नहीं हुआ, साथ ही दोनों को खाना खाने में दिक्कत होने लगी। गला रोग विशेषज्ञ को दिखाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डिप्थीरिया संदिग्ध मानते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया। जिले में जनवरी से अभी तक करीब 25 डिप्थीरिया के मरीज मिल चुके हैं। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्थीरिया की पुष्टि के लिए मरीजों का नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। रिपोर्ट से इलाज में सहायता मिलेगी। संवाद