{"_id":"0e6c32ad3b378075cbe62da9e3c63918","slug":"two-arrested-for-stealing-trolley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
मीरानपुर कटरा।
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रॉली चोरी करने वाले दो चोरों को तमंचा और चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस एक चोरी की एक ट्राली बरामद की है।
गांव फीलनगर निवासी साबिर खां की 30 नवंबर 2015 की रात घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी थी।
सोमवार को एसआई रामनरेश यादव चोरी की तफ्तीश करने गांव पहुंचे। वहां उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गांव भुड़िया के गन्ना सेंटर के पास दो व्यक्ति चोरी की ट्रॉली बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच गिरफ्तार किया। उनके पास एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अचल उर्फ सल्लड़ और मदनापुर क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के गांव शाहपुर खितौआ से सुखलाल की ट्रॉली चुराई थी। जिसे 30 हजार रुपये में बेच दिया था। दोनों ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी हुई ट्रॉलियों को चुराकर सस्ते दामों बेच दिया करते थे।