फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused of cheating on the pretext of withdrawing hidden money arrested

Shahjahanpur News: गड़ा धन निकलवाने का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 07 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating on the pretext of withdrawing hidden money arrested
पुवायां (शाहजहांपुर)। तंत्र विद्या से घर में गड़ा धन निकलवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव सुनारा बुजुर्ग के कनीत उर्फ अमित कुमार ने एक मार्च को पुलिस को बताया था कि फरवरी में सुनील नाम के व्यक्ति ने घर में धन से भरा हुआ मटका गड़े होने की बात उनसे कही थी। ठगों ने मटका निकालने के लिए घर में हवन कराने की बात कही। लालच में पड़कर वह ठग के झांसे में आ गए। बाद में तीन लोग हवन करने के लिए उनके घर आए और डरा-धमका कर दो प्लाॅट बिकवाकर दस लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने एसपी के आदेश पर बदायूं के थाना उसहैत गांव टिकरा निवासी सुनील, कलान के गांव आधीदेई निवासी मनोज और उत्तराखंड के टनकपुर निवासी दिनेश के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि जांच के दौरान पीलीभीत के कस्बा बरखेड़ा निवासी पप्पू उर्फ नंदकिशोर, रामपुर के थाना गंज के बमनपुरी निवासी अशोक जोशी का नाम भी सामने आया। पांच जून को पीलीभीत से पप्पू और रामपुर के बस स्टैंड से अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed