{"_id":"6a74df1694a8bbb66003a38e","slug":"two-accused-arrested-in-assault-and-firing-case-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-181051-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मारपीट और फायरिंग प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मारपीट और फायरिंग प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर। मौजमपुर के अर्जुन के साथ मारपीट, फायरिंग, लूट और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
अर्जुन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि कुछ दिन पहले अभिषेक, अनमोल, मनोज और प्रदीप ने उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। इस मामले की एसपी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बिरिया बाबा के पास खाली पड़े प्लॉट में चारों ने घेरकर मारपीट की। एक आरोपी ने तमंचे से फायर किया। पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। मंगलवार रात पुलिस ने अभिषेक और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दो आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद