फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck broke the power line near Niyamatpur, power supply disrupted to half the city

Shahjahanpur News: नियामतपुर के पास ट्रक ने तोड़ी बिजली की लाइन, आधे शहर की आपूर्ति बाधित

Wed, 25 Jun 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Truck broke the power line near Niyamatpur, power supply disrupted to half the city
रोजा में मोहम्मदी रोड पर कार्य को करते कर्मचारी। स्रोत:  जागरुक पाठक - फोटो : संगठन
शाहजहांपुर। लखनऊ-पलिया हाईवे पर नियामतपुर के पास ट्रक में तार फंसने की वजह से दो खंभे टूट गए। लाइन सड़क पर गिरने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रही। सड़क पर तार पड़ा होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से करीब दस मिनट तक यातायात भी अवरुद्ध रहा। बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। इसके अतिरिक्त मरम्मत के नाम पर दो स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन

पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन के पास जमौर को जाने वाली निष्प्रयोज्य लाइन गुजरी है। बुधवार को हाईवे के निर्माण कार्य में लगा डंपर की हाइड्रोलिक उठने की वजह से तार खींच गया। इसके चलते दो खंभे टूटने के साथ ही तार जमीन पर आ गए। मुख्य मार्ग पर तार पड़े होने की वजह से करंट होने के डर से लोगों ने वाहन रोक दिए।
विज्ञापन

लोगों ने नियामतपुर से रिंग रोड की ओर जाने का प्रयास किया तो वहां भी तार पड़े मिले। बिजली निगम के पास खबर पहुंचने पर आनन-फानन में निगोही रोड, बहादुरगंज, सिटी पार्क और हथौड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह बिजली जाने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। कर्मचारियों ने तार को किनारे करने के बाद वाहन धीरे-धीरे पास कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11.30 बजे डेढ़ घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकी। जमौर उपकेंद्र के जेई आदर्श कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था दोबारा से लाइन को बनवा रही है। ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसमिशन से कोई फीडर बंद नहीं किया गया था।

बरतारा का फीडर ओवरलोड, बिजली की आवाजाही से लोग परेशान
अटसलिया उपकेंद्र का बरतारा उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण बिजली की आवाजाही से लोग काफी परेशान हैं। यहां पर 200 एमपियर लोड चलना चाहिए, लेकिन 215 एमपियर तक लोड पहुंचने पर फीडर ट्रिप हो जा रहा है। इस वजह से लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर जाकर नाराजगी भी जताई है। उपकेंद्र पर लगा पांच एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर शुरू ना होने के कारण दिक्कत आ रही है। जिला स्तर से लेकर बरेली तक जेई के सूचित करने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया है।

ट्रांसफॉर्मर बदलने के चलते गुल रही बिजली
हथौड़ा उपकेंद्र पर मोहम्मदी रोड पर 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की वजह से शटडाउन लिया गया। इस अवधि में बिजली जाने से लोग परेशान रहे। दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति आने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से लोगों को काफी दुश्वारी आ रही थी।


चार घंटे तक बंद रही बिजली की आपूर्ति
निगोही रोड उपकेंद्र पर एबीसी केबल डालने का काम होने के चलते जफर कबाड़ी की दुकान के पास रखे 630 केवी ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति बाधित रही। पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य को शुरू कराया। इस अवधि में आसपास के इलाके की आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी में लोग गर्मी में परेशान हो गए। इसी तरह गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउन फीडर पर 250 केवी पैडा पोल वाले ट्रांसफॉर्मर पर बंच लाइन डालने का कार्य होने के चलते आपूर्ति बंद रही है। सुबह दस से शाम पांच बजे कटिया टोला में नैनीताल बैंक तक आपूर्ति बंद रही। बिजली जाने से लोग परेशान रहे।

रोजा में मोहम्मदी रोड पर कार्य को करते कर्मचारी। स्रोत:  जागरुक पाठक

रोजा में मोहम्मदी रोड पर कार्य को करते कर्मचारी। स्रोत:  जागरुक पाठक- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed