फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trolley Overturns After Colliding with Cyclists; Teenager Dies

Shahjahanpur News: साइकिल सवारों से टकराकर पलटी ट्राॅली, किशोर की मौत

Thu, 16 Apr 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Trolley Overturns After Colliding with Cyclists; Teenager Dies
कांट। लिपुलेख-भिंंड हाईवे पर बुधवार की शाम यूकेलिप्टस से भरी ट्राॅली साइकिल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहे खिजरपुर गांव के 17 वर्षीय ललित और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने दोनों घायल किशोरों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भिजवाया, लेकिन वहां उपचार के दौरान ललित की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राॅली थाने में खड़ी करा ली है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि साइकिल से टकराने के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टर में ब्रेक लगाने से ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन

----
रामपुरकलां के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार
खुटार। गांव नवाजपुर के लिंक मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभा टूट गया लेकिन कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

शाहजहांपुर के रहने वाले कुछ लोग कार से गांव नवाजपुर में अपने मित्र के घर जा रहे थे। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे से गांव नवाजपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर गांव रामपुरकलां में निशान सिंह के मकान के पास कार अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभा टूटकर कार के ऊपर गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खंभे को हटवाकर कार को रवाना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed