{"_id":"1db49f986e43879d5f69a143bfb413e7","slug":"travel-urn-village-derived-deleted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटई गांव में निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटई गांव में निकाली गई कलश यात्रा
पुवायां।
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव पटई में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरु हुई कलश यात्रा गोमती नदी के पन्न घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद यात्रा वापस गांव पहुंची। मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 15 अप्रैल को की जाएगी। इसके बाद कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा में मीना देवी, मनोरमा, सरला, हरमुखी, मधु देवी, श्रीदेवी, शिवरानी, सुरेखा देवी, रेखा, धनदेवी, किरन, संजीव शुक्ला, रामबहादुर शुक्ला, रामलड़ैते शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, सत्यप्रकाश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन