{"_id":"6272d883e226fb68ed3054b2","slug":"transformer-fire-darkness-in-tilhar-localities-shahjahanpur-news-bly4837317195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
तिलहर में महर्षि दयानंद शिक्षा सदन स्कूल के पास धू-धू करके जलता हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मोहल्ला घेरचौवा में महर्षि दयानंद शिक्षा सदन स्कूल के पास लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर में मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई। सूचना पर विद्युत कर्मचारी पहुंचे और रेत-मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। करीब एक घंटे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
इस दौरान आसपास के मकानों में रहने वाले लोग ट्रांसफार्मर फटने के डर से सड़कों पर निकल आए। कई मोहल्लों की बिजली रातभर गुल गई। बुधवार को दोपहर बाद दूसरा ट्रांसफार्मर रखने के बाद बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई शुरू कर दी गई है।
स्कूल के चौकीदार विष्णु ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर और उसके तार जल जाते हैं, जिससे स्कूल के बच्चों को खतरा बना हुआ है। विद्यालय के प्रबंधक सत्यप्रकाश आर्य ने विद्युत अधिकारियों से स्कूल के पास से ट्रांसफार्मर हटाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, युवक झुलसा
जलालाबाद। गांव पलरई स्थित परचून की दुकान में मंगलवार रात आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दुकान मालिक भी झुलस गया। परिजन ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। गांव में मायाराम यादव की परचून की दुकान है। मायाराम के भतीजे अधीत यादव ने बताया कि रात करीब नौ बजे उसके चाचा दुकान में मोमबत्ती जलाकर घर में खाना खाने चले गए।
मोमबत्ती गिर जाने से आग लग गई। आग बुझाने की कवायद में फर्नीचर का जलता तख्ता गिरने से मायाराम झुलस गए। आग से दुकान का पूरा सामान भी जल गया। अधीत के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया है। संवाद