फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic will be easy, 13 roads will be built across the district

Shahjahanpur News: आवागमन होगा सुलभ, जिलेभर में बनेंगीं 13 सड़कें

Sun, 25 Feb 2024 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be easy, 13 roads will be built across the district

विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिलेभर में जर्जर 13 सड़कों का निर्माण होगा। इसको लेकर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को प्रस्ताव दिए थे। इससे आवागमन सुलभ होगा। सड़कों के निर्माण पर करीब 7 करोड़ 23 लाख 5 हजार रूपये खर्च होंगे।

इसके तहत सुजानपुर से बूढ़े महादेव होते हुए शिवपुरी संपर्क मार्ग का 1.50 किलोमीटर का नवनिर्माण कार्य 130.76 लाख रुपये की लागत से नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत किया जाएगा। जेबां से कटका होते हुए ग्राम फरेंदावरा तक 2.10 किलोमीटर संपर्क मार्ग का नव निर्माण 183.71 लाख की लागत से राज्य सड़क निधि योजना के तहत होगा। गन्ना पुनर्निर्माण योजना के तहत पुवायां-जेबां मार्ग से आनंदपुर पिपरी मार्ग का 1.40 किमी पुनर्निर्माण कार्य 69.67 लाख की लागत से, पुवायां बंडा टकेली मार्ग से मिल्किया का एक किलोमीटर का पुनर्निर्माण कार्य 68.04 लाख रुपये की लागत से, पुवायां खुटार मार्ग से नथुआपुर तक 2 किमी मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य 125.55 लाख की लागत से कराया जाएगा। नवीनीकरण योजना में नवदिया नवाजपुर एक किलोमीटर संपर्क मार्ग 11 लाख रुपये की लागत से, पुवायां बंडा मार्ग से मझगवां करनापुर तक 1.15 किलोमीटर संपर्क मार्ग 12.66 लाख रुपये की लागत से, पुवायां निगोही मार्ग से नगरिया बुजुर्ग 1.00 किलोमीटर संपर्क मार्ग 13.75 लाख रुपये की लागत से होगा। विशेष मरम्मत योजना के तहत पुवायां-निगोही मार्ग से नगरिया बुजुर्ग तक 2 किलोमीटर संपर्क मार्ग 32.48 लाख की लागत से, बंडा पुवायां से मझगवां करनापुर तक 2.30 किलोमीटर संपर्क मार्ग 32.07 लाख की लागत से, ढका घनश्याम से भितिया तक 0.50 किलोमीटर संपर्क मार्ग 5.89 लाख की लागत से, पिपरिया बांसखेड़ा 0.20 किलोमीटर संपर्क मार्ग(आबादी भाग में सीसी व नाली सहित) 16.64 लाख की लागत से, पिपरिया चौहान से लधौला 0.25 किलोमीटर संपर्क मार्ग (आबादी भाग में सीसी व नाली सहित) 20.83 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed