Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traffic system collapses due to massive crowds on Dhanteras

Shahjahanpur News: धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था

Sat, 07 Nov 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traffic system collapses due to massive crowds on Dhanteras
शाहजहांपुर में पंखी चौराहा के पास लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रूट डायवर्जन और एकल मार्ग व्यवस्था लागू होने के बावजूद शुक्रवार दोपहर बाद हालात बिगड़ गए। प्रमुख चौराहों से लेकर बाजारों तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार और ई-रिक्शा की रफ्तार थमने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए पंखी चौराहा से घंटाघर और कच्चा कटरा से चारखंभा तक एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई थी। यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इसके बावजूद दोपहर बाद बहादुरगंज में खरीदारों की भीड़ बढ़ते ही यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। सदर थाने के पास आर्य समाज की ओर जाने वाला मार्ग जाम की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

पंखी चौराहा से बहादुरगंज जाने वाले रास्ते पर ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रोकने से दूसरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। लाल इमली चौराहा और टाउनहाल मार्ग पर भी जाम के हालात बने रहे। बहादुरगंज बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश से स्थिति और बिगड़ गई। बाजार के अंदर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते-होते लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। खरीदारी करने निकले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोशिश है किसी भी मार्ग पर जाम की स्थिति न बने।

--
एकल मार्ग व्यवस्था भी पटरी से उतरी
धनतेरस पर पंखी चौराहा से घंटाघर तक एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई थी। इसके बावजूद वाहनों के प्रवेश से जाम लगता रहा। सड़क किनारे दुकानों के लगने से रास्ता पहले ही संकरा था। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ।

शाहजहांपुर में पंखी चौराहा के पास लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर में पंखी चौराहा के पास लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed