{"_id":"5e1a18888ebc3e87db4272aa","slug":"traffic-rules-shahjahanpur-news-bly3916526111","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी जी ! कैसे सफल होगा सड़क सुरक्षा अभियान... माननीय ही कर रहे धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी जी ! कैसे सफल होगा सड़क सुरक्षा अभियान... माननीय ही कर रहे धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें इसलिए सरकार सड़क सुरक्षा अभियान पर जोर दे रही है ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके, लेकिन सिस्टम ने इन अभियानों का मखौल बना दिया है। शनिवार को पुवायां इंटर कॉलेज के सभागार में 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया तो वाहन चालकों को कार्यक्रम में बुलाने के बजाय स्कूली बच्चों को बुला लिया गया, जो न तो वाहन चलाने के लिए अधिकृत थे न ही उनकी उम्र इतनी थी कि वह वाहन चला सकें। कार्यक्रम में अधिकारियों और नेताओं ने बच्चों को खूब यातायात नियमों को पाठ पढ़ाया, फिर चाय नाश्ता कर चले गए।
कार्यक्रम की शुरुआत में पुवायां पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। परिवहन विभाग के अधिकारी चीनी मिलों में ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगवाने का काम तेजी से करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर लोग जाम लगाकर तोड़फोड़ करते है, जिससे उनका ही नुकसान होता है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और पुलिस प्रशासन, एंबुलेंस को फोन करके सूचना देनी चाहिए।
कार्यक्रम इंटर तक के नाबालिग छात्र छात्राओं के बीच किया गया जो अभी वाहन नहीं चलाते होंगे और वाहन चलाते भी होंगे तो वह इसके लिए पात्र नहीं हैं। नाबालिगों के बीच सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जाने को लेकर चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
इसके अलावा एसडीएम सौरभ भट्ट, विधायक चेतराम, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज प्रसाद वर्मा, इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता, पुवायां इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल जेपी मौर्य आदि ने बच्चों को संबोधित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर ईओ धर्मवीर सिंह, अभिषेक मिश्रा, राजेश शुक्ला, यात्री कर अधिकारी आरिफ खान, संजय मिश्रा, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने आयोजन पर उठाए सवाल
बंद सभागार में नहीं खुले में हो जागरूकता कार्यक्रम : हरिप्रकाश
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि हम लोग दूसरों को जागरूक करने आए हैं, लेकिन मंच पर बैठे लोग ही नियमों का पालन नहीं करते हैं। सबसे पहले लोग खुद ही नियमों का पालन करें। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जागरुकता फैलाने के लिए है तो बंद सभागार में नहीं किसी खुले मैदान में होना चाहिए।
नाटक के माध्यम से भी करें जागरूक : अजय प्रताप सिंह
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने कार्यक्रम में कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में कोई ऐसा नाटक भी रखा जाना चाहिए, जिससे लोग जागरूक हों, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अंदर पढ़ाया सुरक्षा का पाठ.. बाहर निकले तो खुद उड़ाई धज्जियां
पुवायां। जिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए जागरूक किया, वे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद खुद ही नियम-कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए। यह हालात तब हैं जब भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे नेता और अधिकारियों समेत सभी लोगों से खुद भी नियमों का पालन करने को कहा था।
इनका कौन काटेगा चालान, कौन भरेगा जुर्माना
सीन एक :
सड़क सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन करने वाले एआरटीओ प्रवर्तन की गाड़ी कॉलेज से गोष्ठी में शामिल होने आए बच्चों को छोड़ने के लिए निकली तो उनका चालक बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चला रहा था।
सीन दो :
गोष्ठी के बाद विधायक चेतराम की गाड़ी का चालक भी बिना सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग करते नजर आया। आगे बैठे विधायक ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। विधायक ने कहा कि जब गाड़ी रोड पर पहुंचती है तो सीट बेल्ट लगा लेते हैं।
सीन तीन :
गोष्ठी में सड़क सुरक्षा पर बच्चों से तमाम सवाल-जवाब करने वाले एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी की गाड़ी कॉलेज से बाहर निकली तो उनका चालक बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चला रहा था। आगे बैठे गनर ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। एडीएम ने बताया कि खुद के चालक और सभी अधिकारियों के चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए कहा जाएगा।
सीन चार :
गोष्ठी में शामिल एसडीएम सौरभ भट्ट की गाड़ी में चालक और आगे बैठे अर्दली ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। सड़क सुरक्षा पर गंभीर बातें कह और सुनकर निकले एसडीएम ने भी उनको नहीं टोका। एसडीएम ने कहा कि चालक को सख्त हिदायत दी जाएगी।
कई चालकों ने लगा रखी थी सीट बेल्ट
गोष्ठी में शामिल होने के बाद लौटते समय पुवायां नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता, कोतवाली की गाड़ी के चालक सुशील शर्मा सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाते हुए निकले।
पहले हर वर्ष में एक बार सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था। अब शासन ने हर तीन माह में मनाने का आदेश दिया है। विभाग की ओर से स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य है कि बच्चे लोगों को जागरूक करें। - मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ शाहजहांपुर