{"_id":"6aa5a587ff8c74bef10bd069","slug":"traffic-jam-at-kanojiya-tiraha-commuters-inconvenienced-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184481-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कनौजिया तिराहा पर लगा जाम, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कनौजिया तिराहा पर लगा जाम, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
शहर के कनौजिया तिराहा के पास लगा जाम। संवाद
शाहजहांपुर। शनिवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी के बाद कनौजिया तिराहा पर वाहन बढ़ने से जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब पौन घंटे तक राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान रहे। जाम में फंसे एक वाहन चालक ने होमगार्ड और यातायात पुलिस के प्रति नाराजगी भी जताई।
शहर में सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण रास्ता पहले से ही संकरा है। स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति और बिगड़ जाती है। शनिवार को कनौजिया तिराहा के साथ कच्चा कटरा और कचहरी रोड पर भी यातायात प्रभावित रहा।
एकल कचहरी मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश से भी जाम की समस्या बनी। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात पुलिस की टीमें प्रमुख स्थानों पर भ्रमण करेंगी। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया जाएगा। संवाद