{"_id":"6a8f47304dbb37b11a0916f5","slug":"traffic-arrangements-in-the-market-will-be-altered-for-two-days-during-raksha-bandhan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182794-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर दो दिन बदली रहेगी बाजार की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर दो दिन बदली रहेगी बाजार की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व पर सदर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 27 और 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक सदर बाजार और चौक कोतवाली क्षेत्र में एकल मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर बाजार में घंटाघर से बहादुरगंज-पंखी चौराहा की ओर ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों को आने की अनुमति रहेगी। इसके विपरीत पंखी चौराहा से बहादुरगंज की ओर ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजार के अंदर जाने के लिए निशात टॉकीज से कटिया टोला रोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
अलका गेस्ट हाउस, जेल रोड पार्किंग, पचराहा और लोहामंडी की ओर से ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सदर बाजार से गोविंदगंज मार्केट होते हुए बाबा विश्वनाथ तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर मोबाइल ड्यूटी के जरिये निगरानी रखी जाएगी। इसी तरह सिटी कार्ट से बहादुरगंज तक दोपहिया वाहनों के संचालन को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी मोबाइल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
--
कोतवाली क्षेत्र में भी व्यवस्था बदली
कोतवाली क्षेत्र में कच्चा कटरा मोड़ से चार खंभा चौराहा तक यातायात को सुचारु रखने के लिए दोपहिया वाहनों पर मोबाइल ड्यूटी लगाई जाएगी। यातायात पुलिस ने पर्व के दौरान लोगों से निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। यातायात पुलिस ने व्यापारियों से दुकानों पर सामान पहुंचाने वाले वाहनों को सुबह 10 बजे से पहले बाजार क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए कहा है। दुकानों के सामने वाहन खड़े न करने और नजदीकी खाली स्थान पर पार्किंग कराने की अपील की गई है, ताकि खरीदारी के दौरान बाजार में जाम की स्थिति न बने।
--
चारपहिया वाहन पार्किंग में खड़े करने की अपील
पुलिस ने रक्षाबंधन पर खरीदारी के लिए आने वाले लोगों से चारपहिया वाहन बाजार में न लाने की अपील की है। लोगों से अपने वाहन लकड़ी मंडी रोड, जेल रोड पार्किंग और गोविंदगंज पार्किंग में खड़े करने के लिए कहा गया है। पुलिस के मुताबिक पर्व के दौरान भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे बाजार में लोगों की आवाजाही सुगम बनी रहे और जाम की स्थिति से बचा जा सके।