फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Traders surrounded the Superintending Engineer of Electricity Corporation

व्यापारियों ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता का किया घेराव

Tue, 26 Apr 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Traders surrounded the Superintending Engineer of Electricity Corporation
शाहजहांपुर मे बिजली की समस्या को लेकर विद्युत अक्षीक्षण अभियंत्रा को ज्ञापन देते उद्योग व्यापा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कस्बों और गांवों में आपात कटौती और भीषण गर्मी में बढ़ते बिजली संकट को लेकर व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट से जुड़े व्यापारी सोमवार को जेल रोड स्थित विद्युत निगम के सर्किल ऑफिस (वृत्तीय कार्यालय) जा पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की और अधीक्षण अभियंता जितेंद्र बहादुर सिंह का घेराव कर उन पर सवालों की बौछार कर दी। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार को अपेक्षित कदम जल्द उठाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुआ के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष संजीव राठौर समेत कई पदाधिकारी और संगठन से जुड़े तमाम व्यापारी सर्किल ऑफिस पहुंचे। इत्तेफाक से उस वक्त अधीक्षण अभियंता अपने कार्यालय में बैठे थे। पदाधिकारियों ने उनका घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर अधीक्षण अभियंता ने उनकी नाराजगी शांत कर उनसे वार्ता शुरू की। पदाधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे में मुश्किल से आठ या दस घंटे ही बिजली मिल रही है और वह भी टुकड़ों में एक अथवा दो घंटे के अंतराल पर मिल रही है।
विज्ञापन

दिन में तेज हवा चलने के नाम पर पांच से छह घंटे कटौती हो रही है और रात में भी आपात कटौती हो जाती है। भीषण गर्मी में व्यापारियों को कारोबार करना कठिन हो रहा है। कस्बों में जेई और एसडीओ किसी भी उपकेंद्र पर न तो ध्यान देते हैं और न ही जनता से मिलते हैं। शहर में भी कई जगहों पर लो वोल्टेज की बहुत समस्या है, लेकिन विभाग के पास लाइनें सुधारने को सामान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों ने 15 दिन का समय दिया। नगर महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि शहर के गोविंदगंज और बहादुरगंज उपकेंद्र में खराबी आने पर कर्मचारी फोन नहीं उठाते या इंगेज कर देते हैं। अधीक्षण अभियंता ने माना कि कई कनिष्ठ अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री नाजिम खां, धर्मपाल रैना, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, मोहम्मद रफी, गौरव वल्लभ गुप्ता, राकेश वर्मा, राजेश जायसवाल, शहबाज खां, आलोक भारती, मोहम्मद शाहिद, शकील अहमद, कमाल फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed