{"_id":"63ff1fc000e7669c65055d33","slug":"trader-tried-to-commit-suicide-by-consuming-poison-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: व्यापारी ने खाया जहर, उद्यमी पर लगाया धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: व्यापारी ने खाया जहर, उद्यमी पर लगाया धमकाने का आरोप
Wed, 01 Mar 2023 03:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 01 Mar 2023 03:20 PM IST
सार
व्यापारी के भाई की तरफ से दी गई तहरीर में एक उद्यमी पर प्लॉट की बिक्री से नाराज होकर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुराने लेन-देन को लेकर उद्यमी ने उनके घर पर आकर मंगलवार शाम हंगामा किया था। इसी बात से वे आहत थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर चौक कोतवाली के मोहल्ला मघईटोला निवासी मोबाइल कारोबारी संजय अग्रवाल ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
संजय अग्रवाल के भाई नरेश अग्रवाल की तरफ से दी गई तहरीर में एक उद्यमी पर प्लॉट की बिक्री से नाराज होकर धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुराने लेन-देन को लेकर उद्यमी ने उनके घर पर आकर मंगलवार शाम हंगामा किया था। इसी बात से संजय अग्रवाल आहत थे। संजय की पत्नी हेमा अग्रवाल भाजपा महानगर महिला मोर्चा की महामंत्री हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन