फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Toilets found dirty... Notice issued to three petrol pump owners

Shahjahanpur News: गंदे मिले शौचालय...तीन पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस

Wed, 21 May 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Toilets found dirty... Notice issued to three petrol pump owners
पेट्रोल पंप में जांच करती प्रशासन की टीम। स्रोत : सूचना विभाग
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने मंगलवार को छह पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इनमें से तीन पंपों को मानक पूरे न किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है। यहां पर शौचालय गंदे होने के साथ ही अन्य अव्यवस्था थीं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि पुलिस लाइन के पास नॉर्थ सिटी भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप में पुरुष शौचालय गंदा मिला। महिला शौचालय बंद था। स्टॉक बोर्ड अपडेट नहीं मिला। शिकायत रजिस्टर, मुफ्त हवा की व्यवस्था नहीं मिली। सिंधौली के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप में महिला-पुरुष शौचालय बहुत गंदा मिला। शौचालय के लिए साइन बोर्ड नहीं लगा था। स्टाक बोर्ड भरा हुआ नहीं था।
विज्ञापन

शिकायत रजिस्टर,, मुफ्त हवा, रेडिएटर पानी आदि नहीं मिला। देवी पेट्रोलियम, भटपुरा चंदू, पुवायां में शौचालय गंदे थे। यहां भी मुफ्त हवा, पानी, रेडिएटर पानी ,शिकायत रजिस्टर आदि नहीं मिला। स्टॉक बोर्ड अंकन नहीं पाया गया। इन सभी पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। एडीएम ने बताया कि मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में तीनों पेट्रोल पंपों को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पहली बार 10 हजार रुपये, दूसरी बार में 25 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। तीसरी बार में आपूर्ति एवं बिक्री निलंबित कर दी जाएगी। एडीएम ने बताया कि काफी समय से पेट्रोल पंपों के संबंध में शिकायत आ रही थी। आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए डीएम के निर्देश पर जिले के सभी पेट्रोल पंपों के मालिकों-मैनेजर की बैठक बुधवार को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed