{"_id":"5e7639658ebc3e77360e4bb9","slug":"today-public-curfue-shahjahanpur-news-bly4003707177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराएं.. आज घर से बाहर न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराएं.. आज घर से बाहर न आएं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। जनता के सहयोग से प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को पूरे दिन डटा रहा। पुलिस के सहयोग से दिन भर प्रचार किया गया। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी और सभी एसडीएम ने महानगर समेत अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस और थानाध्यक्षों के वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि कोरोना से बचने के लिए रविवार को लोग अपने घरों में रहें और अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बीते दिन कलक्ट्रेट में कर्मचारियों और लोगों को जागरूक कर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू की मुहिम को सफल बनाने की अपील की थी। इस पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण शुरू कर दिया। महानगर क्षेत्र के नोडल अधिकारी नामित किए गए एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन से लेकर जिला अस्पताल तक भ्रमण कर वहां के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
आदर्श व्यापार मंडल बंद रखेगा दुकानें
उप्र आदर्श व्यापार मंडल की बैठक के बाद व्यापारियों ने जलाल नगर, जेल रोड, बेरी चौकी आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों से सहयोग की अपील की बताया कि रविवार को वे लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ, अजय मोहन शुक्ला, जितेंद्र रस्तोगी, अनवार खान, अजय वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे। उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष अजय यादव ने भी बैठक में प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन कर कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद रखने का प्रस्ताव पारित कराया।
विज्ञापन
कालाबाजारी रोकेगी पेट्रोलियम एसोसिएशन
पेट्रोलियम एसोसिएशन की बैठक में जनता कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने देने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष किशोर गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारी घरों पर रहकर अपने स्रोतों से बाजार पर नजर रखें और दूध, दवाएं, आटा, चावल, सैनिटाइजर आदि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं होने दें। शाम पांच बजे सभी लोग अपने घरों के दरवाजों और छतों पर घंटे, थालियां, तालियां बजाकर कोरोना संदिग्धों के इलाज में जुटे चिकित्सा विभाग के स्टाफ की हौसला अफजाई करें। इस मौके पर अनुज गुप्ता, रोहित गुप्ता, अंकित राठौर, अवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सस्ते मास्क बनाने में जुटे कारीगर
कोरोना से बचाव को मास्क की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए गोविंदगंज के सिलाई कारीगर विनीत कुमार भी जागरूकता अभियान से परोक्ष तौर पर जुड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि कपड़े की तीन लेयर वाले मास्क बाजार में महंगे दामों पर बिकने के कारण गरीब लोग खरीदने में असमर्थ हैं। लोगों की इसी मजबूरी को महसूस कर वह ट्रिपल लेयर वाले मास्क मात्र पांच रुपये में लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।
गुरुद्वारा का यात्री निवास बंद, लंगर सीमित
कोरोना वायरस की रोकथाम को गुरुद्वारा कुटिया साहिब प्रबंध कमेटी ने शनिवार को यात्री निवास तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया और लंगर सीमित कर अधिकतम 50 श्रद्धालुओं के भोजन व्यवस्था लागू कर दी है। प्रबंध कमेटी की बैठक में सभी सेवादारों को मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
यह अच्छी बात है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई मेें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वयं अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं। तिलहर में प्रस्तावित उर्स मेला एक बड़ा मुद्दा था, लेकिन उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने यह आयोजन भी स्थगित कर दिया है। महानगर सहित जिले की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
- रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन