फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tired of his illness, the young man committed suicide by hanging himself in his room

Shahjahanpur News: बीमारी से तंग आकर युवक ने कमरे में फंदे से लटककर दी जान

Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tired of his illness, the young man committed suicide by hanging himself in his room
मृतक रमेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़िया गांव निवासी हरीशचंद्र के 24 वर्षीय बेटे रमेश ने शनिवार रात कमरे में पंखे के कुंडे से फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रमेश अविवाहित थे। मेहनत-मजदूरी कर वे भरण-पोषण करते थे। पिछले साल सितंबर में हुए हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट गई थी। उसका उपचार चल रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। परिजनों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर रमेश ने शनिवार रात कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई हलचल हुई, तब रमेश को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि रमेश का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रमेश पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। भाई कर्मवीर, धर्मवीर, लालवीर, निशांत, बहन मधु, सोनी व पुष्पा का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। रोजा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि बीमारी से तंग आकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed