{"_id":"64862421cf3947e13206a597","slug":"tired-of-domestic-discord-the-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-the-head-shahjahanpur-news-c-4-1-179583-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गृह कलह से तंग आकर युवक ने सिर में गोली मार की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गृह कलह से तंग आकर युवक ने सिर में गोली मार की आत्महत्या
Mon, 12 Jun 2023 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
सीटू यादव का फाइल फोटो। गोली मारकर हत्या करने वाली खबर।
बंडा। थाना क्षेत्र के गांव टिकरी उदारा निवासी शिशुपाल यादव के 20 वर्षीय पुत्र सीटू यादव ने घरेलू कलह से तंग आकर तमंचे से सिर में गोली मार ली। बरेली ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
सीटू यादव की शादी एक साल पहले लखीमपुर खीरी की सोनी के साथ हुई थी। बताते हैं कि सीटू की मां वीरवती और सोनी के बीच अनबन रहती थी। रविवार को शिशुपाल घर पर नहीं थे। इसी बीच दोपहर में सोनी और वीरावती के बीच कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर सीटू ने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो सीटू लहूलुहान हालत में पड़ा था। परिजन उसे बरेली लेकर जा रहे थे। रास्ते में सीटू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया। उसकी मौत से मां वीरमती, पत्नी सोनी, भाई वकील और बहन शिखा का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप सहरावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।