फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tilhar police arrested 25 thousand prize crooks after encounter

तिलहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Fri, 10 Jul 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tilhar police arrested 25 thousand prize crooks after encounter
शाहजहांपुर। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसके तहत तिलहर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश जैनेंद्र सिंह उर्फ सोनू को दबोच लिया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गढ़िया रंगीन पुलिस ने एक तस्कर केे गिरफ्तार किया है। उसके पास मादक पदार्थ के साथ देसी रायफल बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी एस. आनंद ने बताया कि बदमाश जैनंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र अजयपाल तिलहर थाना क्षेत्र के बराह मोहब्बतपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, चोरी, डकैती, धोखाधड़ी समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह शाहजहांपुर के अलावा लखीमपुर खीरी में भी कई वारदात को अंजाम दे चुका था। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में मीरानपुर कटरा थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बुधवार रात बदमाश सोनू अपने गांव बराह मोहब्बतपुर में नदी किनारे मंदिर के पास मौजूद था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो सोनू ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पास नाजायज असलाह, कारतूस और डोडा बरामद हुआ। उसके खिलाफ तिलहर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़िया रंगीन पुलिस ने देसी राइफल समेत तस्कर दबोचा
जैतीपुर। प्रेस कांफ्रेस के दौरान एसपी एस. आनंद ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे गढ़िया रंगीन पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा जाने वाला ग्राम डभैरा सिमरा निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र यशपाल सिंह है। उसके पास 315 बोर की देसी रायफल, 249 किलो डोडा और आठ सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। वह डोडा अफीम लेकर कहीं सप्लाई करने जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed