{"_id":"654a041d01c7a29f1800327a","slug":"three-people-died-after-tractor-collided-with-ambulance-on-highway-in-shahjahanpur-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस से टकराया ट्रैक्टर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गलत दिशा से आ रही एंबुलेंस से टकराया ट्रैक्टर, दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत
Tue, 07 Nov 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:43 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हुआ है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली और एंबुलेंस की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। बताते हैं कि एंबुलेंस चालक गलत दिशा में आ गया था।
विज्ञापन
आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर निवासी राजकुमार (40) ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते थे। सोमवार को सुबह करीब 7:00 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने के लिए तिलहर गए थे। उनके साथ भांजा अंकित (22) और अमरदीप (30) और छोटेलाल था। शाम करीब 6:30 बजे वे लौट रहे थे। नगरिया मोड़ के आगे सामने से आई एंबुलेंस से ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके भांजे अंकित और अमरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई। छोटेलाल को भी चोट आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।