Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three men killed by electric shock from high-tension power line in Shahjahanpur

हाईटेंशन लाइन बनी काल: शाहजहांपुर में करंट से तीन युवकों की गई जान, पांच मजदूर झुलसे, ट्रैक्टर के पहिये फटे

Tue, 09 Sep 2025 11:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 11:37 AM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में हाईटेंशन विद्युत लाइन के कारण सोमवार को कलान और तिलहर क्षेत्र में दर्दनाक हादसे हुए। दोनों हादसों में करंट लगने से तीन युवकों की मौत हो गई। पांच मजदूर झुलस गए। 

विज्ञापन
three men killed by electric shock from high-tension power line in Shahjahanpur
अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में गई तीन युवकों की जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के तिलौआ गांव में सोमवार को सुबह हैंडपंप ठीक करने के दौरान उसकी सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ जाने से दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तिलहर क्षेत्र में डभौरा गांव के पास एक मकान का लिंटर डालने के लिए ले जाई जा रही मिक्सर मशीन में हाईटेंशन लाइन से करंट आ जाने से एक युवक की जान चली गई। पांच अन्य मजदूर झुलस गए।

विज्ञापन


कलान थाना क्षेत्र के बाराखुर्द गांव के कमलदेव सिंह (38) रविवार की रात तिलौआ गांव में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। वहीं रात में तिलौआ निवासी सत्यवीर (36) ने कमलदेव से नल खराब होने का जिक्र कर उसे ठीक करने के लिए कहा। सोमवार सुबह कमलदेव सत्यवीर के घर गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की निर्मम हत्या, आरोपी ने फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यवीर के दरवाजे के सामने रोड के किनारे लगे नल से दोनों युवक सरिया खींचने लगे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। सरिया में आए करंट से दोनों युवकों के शरीर में आग लग गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कमलदेव अविवाहित थे। सत्यवीर की मौत से पत्नी आरती, पुत्री प्रियंका और पुत्र अंशुल का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Trending Videos

तिलहर: मशीन और ट्रैक्टर में उतरा करंट 
तिलहर क्षेत्र के रतूली गांव के सुरजीत कुमार मिक्सर मशीन से मकानों के लिंटर डालने का काम करते हैं। वह सोमवार दोपहर ट्रैक्टर से मशीन लेकर गुलचंपा गांव में लिंटर डालने जा रहे थे। मशीन के साथ ट्रैक्टर में लगभग 11 मजदूर भी सवार थे। डभौरा गांव के पास मशीन रास्ते पर लटकते हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। इससे मशीन और ट्रैक्टर में करंट आ गया। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, बरेली के युवक की मौत, पांच अन्य घायल

ट्रैक्टर के पहिए फटे 
करंट से ट्रैक्टर के पहिए तेज धमाके के साथ फट गए और मशीन के पास बैठे रतूली गांव के 20 वर्षीय विमलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने से ट्रैक्टर पर सवार जगदीश कुमार, सोनू मौर्य, अजय मौर्या, भगवान दास व राजीव मौर्य गिरकर घायल हो गए।  लोग विद्युत निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराने लगे। विमलेश की मौत से उनकी मां मोरकली, भाई बबलू व राजन और बहन सुलोचना, मंजू ,शकुंतला और राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है।

डभौरा के पास करंट से युवक की मौत के बारे में आरंभिक जानकारी मिली है कि लिंटर डालने वाली मिक्सर मशीन की ऊंचाई ज्यादा होने से वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। घटना की विभागीय जांच होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - कैलाश चंद्र, उपखंड अभियंता, विद्युत निगम, तिलहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed